मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने बिखेरी ऐसी अदाएं, इंटरनेट पर छा गया ये VIDEO
नई दिल्ली: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू और टेलीविजन एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का एक ताजा वीडियो जमकर तारीफ पा रहा है. मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उनकी फैंस फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही तारीफें बटोरने लगते हैं. अब मदालसा शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस का दिल धड़का रहा है.
इस वीडियो में मदालसा रेड साड़ी में नजर आ रही हैं. वह इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म 'कुरबान' के गाने 'शुक्रन अल्लाह' (Shukhran Allah) पर अदाएं बिखेरते हुए एक्प्रेशन दे रही हैं. वीडियो देख उनके फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे.
आपको बता दें कि मदालसा शर्मा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) के साथ हुई है. मदालसा तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. वह आजकल टीवी शो 'अनुपमा' में काव्या झवेरी का किरदार निभा रही हैं.
वैसे मदालसा का जन्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवार में हुआ है, वह बीआर चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में 'देवकी' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं.

Comments
Post a Comment